
पंच👊नामा
रुड़की: हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में गौकशी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को हिरासत में लिया है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मौके से गौमांस और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
एसपी देहात शेखर सुयाल के निर्देशन में मिली पुख्ता सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम जोरासी स्थित एक मकान पर दबिश दी। सूचना थी कि यहां गौकशी कर मांस को घर में छिपाकर रखा गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके से एक महिला को हिरासत में लिया, जबकि करीब पांच आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 25 किलोग्राम गौवंशीय मांस और पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कोतवाली रुड़की में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। फरार आरोपितों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह, उपनिरीक्षकआनन्द मेहरा, कांस्टेबल रणवीर सिंह व कांस्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे।



