
पंच👊नामा-रुड़की: सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर तमाम आलाअधिकारी और राजनीतिक, सामाजिक संस्थाए हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधारोपण कर पेड़ो को बचाने की शपथ ले रहे है तो वही वन माफिया हरेला पर्व पर भी हरे पेडों पर आरी चलाने से बाज नही आरहे है। ताजा मामला रुड़की एनएच 58 स्थित शेरपुर का है, जहा हरेला पर्व से ठीक एक दिन पहले रातोरात वन माफियाओं ने दर्जनों हरे आम के पेड़ों पर आरी चला दी। इतना ही नही पेड़ काटने के बाद माफियाओं ने बाग में ट्रैक्टर भी चलाया ताकि कटान का पता ना चल सके, सुबह जब प्रदेश हरेला पर्व मना रहा था तो उद्यान विभाग को पेड़ो के कटान की सूचना मिली, सूचना पर क्षेत्रीय उद्यान अधिकारी ने विभाग के दो कर्मियों को मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा कर्मचारियों ने मौका मुआयना कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया कि करीब 60 से 70 पेड़ काटे गए है।
हालांकि कर्मचारियों को ये जानकारी नही मिली कि ये पेड़ किसने काटे है और जमीन किसकी है। क्षेत्रीय उद्यान अधिकारी आर. पी. जसोला ने बताया कि सूचना पर कर्मचारी मौके पर गए थे, 40 से 50 पेड़ कटे है जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है, जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वही वन क्षेत्रीय अधिकारी नरेंद्र ने बताया सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है, उन्होंने बताया बाग स्वामी शेरपुर निवासी पुन्ना है, जिसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।