अपराधउत्तराखंड

बेरहम कातिल बनी नाबालिग लड़की, नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पुराने का किया कत्ल..

तीन किलोमीटर दफ्नाया शव, बहन ने खोल दिया राज..

पंच👊नामा-ब्यूरो
एक नाबालिग लड़की ने अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पुराने वाले का कत्ल कर डाला। इतना नहीं, कत्ल के बाद उसकी लाश को तीन किलोमीटर दूर जंगल में दफ्ना दिया गया। लेकिन अपराधी कितना भी शातिर हो, वह कोई न कोई गलती कर बैठता है और उसका अपराध आखिरकार सबके सामने आ जाता है। फंसने के डर से लड़की ने अपनी बहन को सबकुछ बता दिया और बहन ने पुलिस के सामने पोल खोलकर रख दी। इस तरह पुलिस ने खूनी साजिश रचकर कत्ल करने वाली नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

जांच पड़ताल करते पुलिस

किशोरी मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल की निवासी है, लेकिन यह सनसनीखेज मामला राजधानी देहरादून का है। रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत के अनुसार, 17 मार्च को क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि किशोरी का प्रेम प्रसंग करनपुर निवासी आकाश से चल रहा था। वह भी फरार है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी कि लड़की खुद लौट आई। उसकी बहन ने पुलिस चौकी पहुंचकर जो कहानी सुनाई, उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। उसने बताया कि उसकी छोटी बहन ने अपने प्रेमी आकाश के साथ मिलकर करनपुर निवासी नरेंद्र उर्फ बंटी की हत्या की है और शव को ननूरखेड़ा के पास जंगल में दफ्नाया गया है।
———————————–
किशोरी ने अपने पुराने प्रेमी नरेंद्र उर्फ बंटी को छोड़कर आकाश से नजदीकियां बढ़ा लीं। जिसकी खबर प्रेमी को लगी तो उसने किशोरी को बदनाम करना शुरू कर‍ दिया। वहीं किशोरी ने उसे रास्‍ते से हटाने के लिए अपने हाथ खून से रंग लिए। पूछताछ में पता चला कि किशोरी की उसके नई प्रेमी आकाश से मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। पुताई करने वाले नरेंद्र के पास इतने रुपये नहीं होते थे कि वह की हर ख्वाहिश पूरी कर सके। इस बीच 2021 में किशोरी की फेसबुक पर आकाश से मुलाकात हो गई। वह उसे अक्सर घुमाने ले जाता था।
————————————
पिता की हो चुकी मौत, मां गांव में
किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। जबकि मां गांव में रहती है। देहरादून में किशोरी अपनी बहन के साथ रायपुर क्षेत्र में रहती है। किशोरी की बहन मसूरी में नौकरी करती है। उसके ड्यूटी पर जाने के बाद किशोरी भी आकाश के साथ घूमने चली जाती थी। पुलिस को पता चला है कि दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। इससे पहले किशोरी ने आकाश के सामने शर्त रख दी कि नरेंद्र को रास्ते से हटाने पर ही उसके साथ शादी करेगी। नरेंद्र को मौत के घाट उतारने के बाद आकाश उसके शव को स्कूटी से तीन किलोमीटर दूर ले गया। इसके बाद वह शव को कंधे पर रखकर 100 मीटर जंगल के अंदर ले गया। वहां तकरीबन तीन फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया।
—————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!