धर्म-कर्महरिद्वार

दसों दिशाओं में भक्तों की रक्षा करती है मां काली-अमृत शर्मा..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-रूड़की: दसों दिशाओं में मां काली अपने भक्तों की रक्षा करती है और उनके द्वारा अल्प पूजन करने से ही प्रसन्न होकर मां उनके मनोरथ पूरे करती है। ये विचार आज रामनगर की गली नं0 8 स्थित श्री चमत्कारी सिद्धि महाकाली मन्दिर की मुख्य पुजारिन मां अमृत शर्मा ने व्यक्त किए। आज मन्दिर के वाषिर्कोत्सव के मौके पर भक्तों को प्रवचन देते हुए उन्होंने कहा कि जो भक्त सच्चे मन से देवी की आराधना करता है, देवी उसके कष्ट दूर करके उसे सिद्धियां प्रदान करती है। आज सुबह सबसे पहले देवी का स्नान व श्रृंगार किया गया। इसके बाद पंडित गंगा प्रसाद, जगदीश पैन्युली व प्रकाश नौटियाल ने देवी का पूजन किया। इस कायर्क्रम के यजमान जगदीश शर्मा देश प्रेमी रहे। कायर्क्रम के उपरान्त मन्दिर में देवी के अटूट भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिव शर्मा, पवन अरोरा, प्रियंका शर्मा, शिखर, गोपाल अरोरा, के के शर्मा, दीपक मिश्रा, विनोद खन्ना, राजू सरदार, दिनेश अग्रवाल, संजय गोयल, अतुल गोयल, सुनील शर्मा, नवनीत सिंघल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!