अपराधहरिद्वार

“मोटरसाइकिल सवार झपटमार गिरफ्तार, छीना गया ओप्पो मोबाइल बरामद — सिडकुल पुलिस की मुस्तैदी से वारदात का खुलासा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में फोन पर बात करते हुए राहगीरों को निशाना बनाने वाले बाइक सवार झपटमारों पर सिडकुल पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और वारदात में शामिल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।पीड़ित विशाल गुप्ता पुत्र कमल किशोर गुप्ता, निवासी सिसावा थाना रोजा जिला शाहजहांपुर (हाल निवासी डेंसो चौक, थाना सिडकुल) ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया था कि बीती 18 दिसम्बर को वह शिव शक्ति कंपनी सिडकुल से फोन पर बात करते हुए डेंसो चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ पर बिना नंबर की स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल (लाल पहिए) पर सवार दो युवकों ने उसके हाथ से सिल्वर रंग का ओप्पो मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। इस संबंध में थाना सिडकुल पर मुकदमा दर्ज किया गया।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर चला सघन अभियान….
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशों पर जनपद भर में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिडकुल क्षेत्र में सक्रिय झपटमारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे।कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में मिली सफलता….
कोतवाली प्रभारी सिडकुल नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को गश्त के दौरान दवा चौक स्थित बरगद के पेड़ के पास दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन हड़बड़ी में उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस ने एक युवक को मौके से दबोच लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर लेबर चौक की ओर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह मोबाइल प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ से छीना गया था। IMEI नंबर के मिलान पर मोबाइल वही पाया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त…..
रिंकू पुत्र जानी पुत्र हरिश्चंद्र
निवासी — ग्राम खुवाग जीपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर (उ.प्र.) हाल निवासी — काला गेट, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार
फरार अभियुक्त….
प्रियांशु पुत्र निर्मल
निवासी — हेत्तमपुर, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार
बरामदगी…..
एक अदद मोबाइल फोन (ओप्पो कंपनी)
एक अदद मोटरसाइकिल (यामाहा कंपनी)
पुलिस टीम में शामिल….
उप निरीक्षक अनिल बिष्ट
कांस्टेबल अनिल कंडारी
कांस्टेबल प्रदीप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!