
पंच👊नामा
पिरान कलियर: नगरपंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से नगमा का नाम सामने आया है। नाजिम त्यागी ने अपनी पत्नी “नगमा” का आवेदन कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रभारी को विधायक हाजी फुरकान अहमद, पूर्व हज कमेटी चेयरमैन राव शेर मोहम्मद, और अन्य समर्थकों की मौजूदगी में सौंपा है। नाजिम त्यागी ने भरोसा जताया है कि अगर कांग्रेस हाईकमान ने उन पर विश्वास जताया, तो वे यह सीट कांग्रेस के खाते में डालने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार नगरपंचायत सीट महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण उनकी पत्नी नगमा की दावेदारी बेहद मजबूत है।
—————————————
मधुर व्यवहार और जनसेवा के लिए पहचाने जाते हैं नाजिम त्यागी…..नाजिम त्यागी पिछले लंबे समय से क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय हैं और उनकी पहचान एक सौम्य और व्यवहारकुशल नेता के रूप में रही है। उनके मधुर स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें जनता के बीच एक अलग पहचान दिलाई है। नाजिम त्यागी ने बीडीसी सदस्य, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख, और सभासद जैसे पदों पर रहते हुए क्षेत्र की जनता की सेवा की है।
—————————————
कांग्रेस के सच्चे सिपाही….नाजिम त्यागी कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान सिपाही हैं। विधानसभा चुनावों में उन्होंने विधायक हाजी फुरकान अहमद के लिए कड़ी मेहनत की और कांग्रेस की आवाज को सड़कों से लेकर राजधानी तक बुलंद करने का काम किया। उनकी पार्टी के प्रति वफादारी और नीतियों के प्रति समर्पण ने उन्हें कांग्रेस के भरोसेमंद नेता के रूप में स्थापित किया है।
—————————————
नगरपंचायत के सभी वार्डों में मजबूत पकड़….नाजिम त्यागी की कार्यक्षमता और मधुर व्यवहार ने उन्हें नगरपंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में लोकप्रिय बनाया हुआ है। वे हर वर्ग और हर समुदाय के बीच समान रूप से सम्मानित हैं। उनकी इस लोकप्रियता का फायदा नगमा को अध्यक्ष पद की दावेदारी में मिलेगा।
—————————————
कांग्रेस के लिए जीत का वादा……नाजिम त्यागी ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी ने नगमा पर भरोसा जताया, तो वे अपनी कड़ी मेहनत से यह सीट कांग्रेस को जीताकर देंगे। उनका कहना है कि क्षेत्रीय जनता का भरोसा और समर्थन उनके साथ है, और वे पार्टी के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं।
—————————————
नगमा की उम्मीदवारी से कांग्रेस को नई ऊर्जा….नगमा का नाम सामने आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों को विश्वास है कि नगमा और नाजिम त्यागी की जोड़ी इस बार पिरान कलियर नगरपंचायत में कांग्रेस का परचम लहराएगी।