हरिद्वार

महिला दिवस पर पुलिस लाइन में नारी शक्ति का जलवा..

रंगारंग कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों ने दिखाई प्रतिभा..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुउद्देशीय हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश और सीओ नताशा सिंह के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वागत से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ, जिसमें महिलाओं ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और हिंदी गानों पर जमकर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। डीजे की धुनों पर महिलाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। गढ़वाली और कुमाऊँनी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर महिलाओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकगीतों के साथ ही फिल्मी गानों पर भी महिलाओं ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार पारंपरिक पकवानों और व्यंजनों का आयोजन किया गया। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए सभी ने इस विशेष दिवस को यादगार बनाया। सीओ नताशा सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन महिलाओं की ताकत और उनके योगदान को सलाम करने का अवसर है। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!