राजनीतिहरिद्वार

संगठन में फ्रंट फुट पर आए निशंक, बसपा और कांग्रेस में लगाई सेंध..

सैकड़ोंं कार्यकर्ताओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता, जिला पंचायत चुनाव को कसी कमर..


पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से मदन कौशिक के हटते ही निशंक ने संगठन में मोर्चा संभाल लिया है। फेरबदल के अगले ही दिन रविवार को भाजपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देहात के बसपा व कांग्रेस से जुड़े 452 नेताओं व कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराते हुए जिले में अपनी पकड़ का अहसास कराया। जिला पंचायत चुनाव को देखते हुए यह सेंधमारी महत्वपूर्ण है। अंदरूनी तौर पर चर्चाएं हैं कि मदन कौशिक के लोकसभा टिकट की राह रोकने के लिए निशंक की मौजूदगी में ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनमें दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़कर सियासी जमीन मजबूत की जाएगी।
बसपा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर हर रोज दूसरे दलों के कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। वह दिन दूर नहीं, जब देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और कांग्रेस के पास ना तो नेता ही रहेंगे और ना ही कार्यकर्ता। कांग्रेस छोड़कर मीनू कुमार, पूर्व बीडीसी सचिन मुखिया, पंकज कुमार, मोकम सिंह, भगवानपुर से सभासद वीर सिंह, बीडीसी सदस्य शुभम सहगल, सतीश कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस और बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला महामंत्री आदेश सैनी और विकास तिवारी, जिला मंत्री राजीव भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, मास्टर सत्यपाल, चंदन त्यागी, राजकुमार कसाना, अनिल अरोड़ा, देशपाल रोड, शोभाराम प्रजापति, रविंदर कौर, मनोज गौतम, अमरीश सैनी, जितेंद्र सैनी, बलवंत पंवार, सुनीता पंवार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!