अपराधहरिद्वार

हत्या नहीं, प्रेमिका से शादी ना होने पर युवक ने की थी आत्महत्या..

प्रेमिका और महिला मित्रों से जानकारी लेकर सनसनीखेज घटना की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, एसएसपी ने किया पर्दाफ़ाश..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: भगवानपुर में युवक की गोली मारकर हत्या का मामला कुल मिलाकर आत्महत्या निकला। प्रेमिका से शादी ना होने से आहत युवक ने खुद तमंचे से खुद गोली मारकर आत्महत्या की थी। बदनामी के डर से उसके पिता ने मौके से तमंचा हटाकर नाले में फेंक दिया था। प्रेमिका और महिला मित्रों से जानकारी के आधार पर पुलिस ने बारीकी से छानबीन करते हुए इस मामले का पर्दाफाश कर लिया। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की जानकारी दी। साथ ही युवक के परिजनों ने भी आत्महत्या की पुष्टि करते हुए पुलिस की जांच पर संतुष्टि जताई।एसएससी अजय सिंह ने बताया कि 10 जनवरी की सुबह भगवानपुर क्षेत्र के बालेकी यूसुफपुर गांव में गन्ने के खेत में एक युवक की गोली मारकर हत्या की जानकारी मिली थी। खेत से युवक का लहूलुहान शव मिलने के बाद उसके चाचा ने भगवानपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हर एंगल से घटना की छानबीन करते हुए कॉल डिटेल्स निकाली और उसके आधार पर युवक की कुछ महिला मित्रों से पूछताछ की इनमें से एक युवक की प्रेमिका निकली। उसने बताया कि परिजनों की रजामंदी होने के बावजूद विवेक उससे शादी करना चाहता था और उसने शादी से मना कर दिया था। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या की चेतावनी भी दी थी। पुलिस ने इस एंगल पर विवेक के परिजनों से बात की तो उसके पिता ने मौके से तमंचा हटा कर नाले में फेंकने की बात स्वीकार की। युवक के पिता का कहना था कि बदनामी के डर से उन्होंने ऐसा किया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तीनो युवतियों के बयान लेने पर खुलासा हुआ कि तीनों युवतियों में से एक युवती मृतक की प्रेमिका थी। प्रेमिका से शादी के लिए घर वालों की रजामंदी न मिलने व भाग कर कोर्ट मेरिज करने की बात पर प्रेमिका के इन्कार करने पर युवक ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कुछ समय पूर्व सगे भाई की मृत्यु हो जाने मृतक के पिता की मानसिक स्थिती ठीक नहीं थी। पुत्र  के आत्महत्या करने पर पिता ने घबराकर बदनामी के डर से मृतक के हाथ से तमन्चा निकाल कर फेंक दिया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान युवक के परिजनों ने भी इस तथ्य की पुष्टि करते हुए पुलिस की छानबीन से संतुष्टि जताई और सही खुलासा करने पर पुलिस कप्तान अजय सिंह, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला और इंस्पेक्टर भगवानपुर राजीव रौथाण का आभार जताया।
————————————–
पुलिस ने बरामद किया तमंचा…
पुलिस टीम ने मृतक के पिता के बताये स्थान गन्ने के खेत में वादी व परिजनों के साथ जाकर आस-पास गन्ने के ढेर के अन्दर से घटना में प्रयुक्त अवैध तमन्चा 12 बोर व एक खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। बरामदा तमन्चे को नियमानुसार कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु एफ.एस.एल. भेजा जायेगा। भगवानपुर और सहारनपुर निवासी युवतीयों को माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 164 सीआरपी के बयान कराये गए हैं।
————————————–
पुलिस टीम- थाना भगवानपुर…
1- SHO भगवानपुर राजीव रौथाण
2- SSI सतेन्द्र बुटोला
3- SI लोकपाल परमार
4- SI कर्मवीर सिंह
5- SI प्रवीन बिष्ट
6- SI विपिन कुमार
7- SI दीपक चौधरी
8- SI ऋषिकान्त पटवाल
9- HC 246 विनोद कुमार
10- HC 325 गीतम सिंह
11- C. चालक लाल सिंह
12- C. 584 देवेन्द्र सिंह
13- C. 354 उबैदउल्ला
14- C. 139 राजेन्द्र सिंह
————————————
C.I.U. टीम रुड़की…..
1- SI मनोहर भण्डारी (प्रभारी C.I.U.)
2- C. अशोक
3- C. सुरेश रमोला
4- C. महिपाल
5- C. कपिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!