हरिद्वार

“वर्ल्ड हेल्थ डे पर सिडकुल के मेट्रो हॉस्पिटल में ओपीडी मुफ्त, जांचों पर विशेष छूट..

एमडी डॉ. अरशद इकबाल बोले, जनसेवा और जागरूकता के लिए लिया गया निर्णय..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: वर्ल्ड हेल्थ डे के उपलक्ष्य में 7 अप्रैल (मंगलवार) को मेट्रो हॉस्पिटल एवं हार्ट इंस्टीट्यूट हरिद्वार में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी ओपीडी सेवाएं निशुल्क रहेंगी, जबकि ईसीजी और ब्लड शुगर की जांच भी मुफ्त की जाएगी। अन्य सभी जांचों पर 50 प्रतिशत तक की छूट देने के साथ एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में भी विशेष रियायत दी जाएगी।सोमवार को अस्पताल परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में यूनिट हेड डॉ. अरशद इकबाल ने बताया कि संस्था के चेयरमैन डॉ. पुरुषोत्तम लाल (पद्मभूषण एवं पद्मश्री) के निर्देशन में वर्ल्ड हेल्थ डे पर आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं हैं, जिसके कारण छोटी बीमारियां भी गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे में अस्पताल की ओर से यह पहल लोगों को समय रहते जांच और इलाज के लिए प्रेरित करेगी।डॉ. अरशद इकबाल ने कहा कि मेट्रो हॉस्पिटल हमेशा से जनसेवा के कार्यों में आगे रहा है और समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मरीजों को राहत देने का प्रयास करता रहा है। वर्ल्ड हेल्थ डे पर आयोजित होने वाला यह विशेष कैंप भी उसी कड़ी का हिस्सा है, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श देगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर कराएं और नियमित चेकअप की आदत डालें।उन्होंने बताया कि ईसीजी और ब्लड शुगर की जांच पूरी तरह निशुल्क रहेगी, जबकि अन्य पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांचों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा हृदय रोग से संबंधित गंभीर मरीजों के लिए एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में भी विशेष रियायत उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी बेहतर इलाज करा सकें। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज बोहरा ने कहा कि समय पर जांच और सही इलाज से हृदय रोगों को काफी हद तक रोका जा सकता है। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से बीमारियों का शुरुआती चरण में पता चल जाता है, जिससे इलाज आसान और कम खर्चीला हो जाता है।कार्यक्रम में मौजूद सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं और लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं विमलेश कुमार ने अस्पताल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।पूर्व श्रम आयुक्त एस.सी. आर्य ने कहा कि वर्ल्ड हेल्थ डे पर इस प्रकार की पहल सराहनीय है। इससे जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। अस्पताल प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि 7 अप्रैल को आयोजित इस विशेष शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क ओपीडी और जांच सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!