हरिद्वार

गोस्वामी समाज को संगठित करने के लिए खड़ा हुआ संगठन…

प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, किसको क्या मिली जिम्मेदारी...

पंच👊नामा-ब्यूरो, रुड़की: देवभूमि दशनाम गोस्वामी समाज उत्तराखंड की एक महत्तपूर्ण बैठक ग्राम ब्रह्मपुरी में इंजीनियर सी.बी. पूरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान और समाज को संगठित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी इंजीनियर सी.बी. पूरी व प्रदेश अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि संगठन समाज को संगठित करने का काम करेगा, साथ ही समाज मे जो बुराइयां है उन्हें भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश के अंदर संगठन को मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा, ताकि हमारा समाज हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके। संगठन को बनाना का उद्देश्य समाज का उत्थान और नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाना है।

नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी….
संरक्षक: राजेन्द्र गिरी गोस्वामी, सी.बी. गिरी गोस्वामी, सुभाष गोस्वामी, संजय गिरी गोस्वामी, महंत श्री सजय पुरी,
प्रदेश प्रभारी: इंजीनियर सी.बी. पूरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय गोस्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतम गिरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष वीर गिरी, रामेश्वर गिरी, दिनेश पुरी, डॉ उमेश गिरी, सतेंद्र भारती, प्रदेश महामंत्री विनोद पूरी, प्रदेश संगठन मंत्री संदीप गिरी, सतीश गिरी, सुनील गिरी, मोहित गिरी, शिवकुमार गिरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्म गिरी गोस्वामी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन गोस्वामी, हरिओम गिरी, प्रदेश सचिव युवराज गिरी, अरविंद गिरी, अरुण गिरी, महिपाल गिरी, सुनील गिरी, प्रदेश प्रचार मंत्री ओमकार गिरी, विशाल गिरी, सुखवीर गिरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सचिन गिरी, बल सिंह गिरी, जयवीर गिरी, ललित गिरी दुष्यंत गोस्वामी, रजनीश गिरी, राजेश गिरी, संजीव पुरी को बनाया बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!