राजनीतिहरिद्वार

कर्नाटक की जीत पर गदगद कांग्रेसियों ने पढ़ा हनुमान चालीसा, पटाखे फोड़ कर मनाई खुशियां..

जीत को बताया बुराई पर अच्छाई की विजय, भाजपा पर बजरंग बली के इस्तेमाल का लगाया आरोप..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर हरिद्वार महानगर कांग्रेस व ज्वालापुर विधायक के कैंप कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। आतिशबाजी की गई, बजरंबली के नारे लगाते हुए हनुमान मंदिर में माथा टेक कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया गया। कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। इन मौके पर हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत सच्चाई की जीत है, झूठ की हार है। कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कर्नाटक में जनता ने 40 पर्सेंट कमीशन की सरकार को हराने का काम किया है और जनता के मुद्दों की जीत हुई है। नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि कर्नाटक की जीत 2024 का सेमी फाइनल है और 2024 में कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीतकर फाइनल जीतने का काम करेगी, पार्षद राजीव भार्गव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और इसी के आधार पर हम 2024 का चुनाव जीतने का काम करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजीव चौधरी, मुकर्रम अंसारी, अशोक शर्मा, अशोक गुप्ता, विजय प्रजापति, दीपक कोरी, विमल शर्मा साटू, प्रशांत शर्मा, याज्ञिक वर्मा, शुभम जोशी, रवि ठाकुर, प्रिंस शर्मा, समर्थ अग्रवाल, राजेन्द्र भारद्वाज, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, मुन्ना मास्टर, अथर अंसारी, मनोज सैनी, धनीराम शर्मा, राजेन्द्र चुटैला, पार्षद इसरार सलमानी, रियाज अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, भूपेंद्र सिराज, पार्षद सुहैल कुरैशी, पार्षद शौकीन अहमद गौड़, शोकत अली, रवि कुमार लड्डू, सतेन्द्र वशिष्ठ, रियाजुल अली, तरूण व्यास, मकबूल कुरैशी , अरूण राघव, नवीन सैंस आदि साथी उपस्थित रहे।
—————————————-
वही दूसरी ओर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस सरकार बनाने की खबर पर कांग्रसी कार्यकर्ताओ ने विधायक रवि बहादुर के नेतृत्व में जश्न मनाया। जटवाड़ा पुल स्थित विधायक के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए और ढोल बाजे पर जश्न मनाया कार्यकर्ता हाथो में गदे लेकर बजरंग बली के नारे लगाए और हनुमान मंदिर में माथा टेका। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में बीजेपी ने सभी हथकंडे अपनाए लेकिन जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया। बीजेपी अपनी हार को देखते हुए धर्म को बीच में लाई और बजरंग बली जो कि सभी के अराध्य देव हैं उनके नाम का भी इस्तेमाल किया। बीजेपी की हर चाल नाकामयाब रही। जनता अब उनके छलावे में नहीं आने वाली है। बीजेपी और प्रधानमंत्री ने अपने काम पर नहीं बल्कि हिन्दू मुस्लिम पर चुनाव लडा जिसका नतीजा सभी के सामने है। जनता को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर महिला पहलवानों का धरना जारी है लेकिन प्रधानमंत्री के पास उनसे मिलने का समय नहीं है। 2024 में कांग्रेस केंद्र में भी सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, नईम कुरेशी, राजबीर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि उस्मान रावत, राव आफाक अली, संजय अग्रवाल, राजीव चौधरी, महेश प्रताप राना, पार्षद जफर अब्बासी, इसरार अहमद, शाहबुद्दीन अंसारी, प्रेम कीर्ति, गौरव शर्मा, दीपक भार्गव, अनिल भास्कर, सपना सिंह, नीतू बिष्ट, महरूफ सलमानी, मुनव्वर त्यागी, बीडीसी सदस्य तनुज चौहान, अरशद ख्वाजा, नईम, आबाद, नौमान अली, सावेज, शाहजेब अली, शुभम बर्मन, सुनील कुमार, विकास चंद्रा, विभाष मिश्रा, जुनैद राना, समर्थ अग्रवाल, सतेंद्र वशिष्ठ, सैफ अली, ठाकुर रतन सिंह, रणवीर शर्मा, हिमांशु बहुगुणा, बाबर अली, निखिल सौदाई, वसीम सलमानी, बीसी तेजियान्, राजेंद्र श्रीवास्तव, अमित नौटियाल, अंकुर, अर्जुन करणवाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


“भाजपा की जनविरोधी नीतियों से उब चुकी है जनता…..
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने की खुशी में जिला न्यायालय हरिद्वार के अधिवक्ता कक्ष परिसर में पूर्व राज्य मंत्री व प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट के कार्यालय पर मिष्ठान वितरित करके खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि हम इस जनादेश का सम्मान करते हैं यह कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत है, वहां के कार्यकर्ताओं की जीत है इस जनादेश ने साफ कर दिया है कि देश की जनता भाजपा की गलत एवं जन विरोधी नीतियों से उब चुकी है लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान हो चुकी है कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर विश्वास किया और कर्नाटक में कांग्रेस को इतना बड़ा बहुमत दिया। जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुधीर त्यागी एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस की इस आंधी से भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है, आने वाले लोकसभा चुनाव में भी देश की जनता बदलाव चाहती है इस अवसर पर बार संघ के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष विपिन चतुर्वेदी, उपेंद्र दत्त शर्मा एडवोकेट, राजेश कुमार वर्मा एडवोकेट, राजलक्ष्मी उपाध्याय एडवोकेट, रज़िया अख्तर एडवोकेट असिस्टेंट लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल, एजाज अली पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, राकेश सिंह नेगी एडवोकेट, रियाज अली एडवोकेट, मनीषा एडवोकेट, मोहम्मद नाजिम, अरबाज अली आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!