लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, हम सबकी जिम्मेदारी, एक-एक वोट जरूरी: फुरकान

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: लोकतंत्र के महापर्व पर पूर्व राज्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट ने मतदान करने के बाद सभी मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और शत प्रतिशत मतदान की मुहीम को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कोई भी मतदाता इस लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी से वंचित नहीं रहना चाहिए। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष अरबाज अली ने कहा कि मतदान करने का अधिकार हमें भारत के संविधान से मिला है। भारतीय संविधान के तहत वोट देने का अधिकार कानूनी अधिकार है।
हम सभी मतदाताओं को अपने इस अधिकार का पूरी तरह से उपयोग करना चाहिए और सभी मतदाताओं को मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदान के बाद पूर्व राज्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट, भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष अरबाज अली, भीम आर्मी के राशिद अली ने आमजन को मतदान करने के लिए जागरूक किया।