अपराधहरिद्वार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर फरार हुए 5 हजार के इनामी आरोपी को पथरी पुलिस ने दबोचा, नाबालिग बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले 5000 रुपये के इनामी आरोपी को धर दबोचा। पुलिस की सतर्कता और सटीक कार्रवाई से न सिर्फ आरोपी गिरफ्तार हुआ, बल्कि अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और इनामी अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी।थाना पथरी प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले में तत्परता दिखाते हुए लगातार दबिश और पतारसी-सुरागरसी की। गौरतलब है कि 21 जनवरी 2026 को पीड़िता के परिजन द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा और आखिरकार बीते दिन सुभाषगढ़ तिराहे से उसे नाबालिग लड़की के साथ दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपी अभिषेक पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम ब्रहमपुर, कोतवाली रुड़की है, जिस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में शामिल रहे महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा और कांस्टेबल मुकेश चौहान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!