पौड़ी पुलिस ने धूमधाम से मनाया तीज का पर्व..
पौड़ी पुलिस कप्तान श्वेता चौबे ने दीप जलाकर किया हरियाली तीज कार्यक्रम का शुभारम्भ..

पंच👊नामा-ब्यूरो
पौड़ी: पुलिस लाईन पौड़ी में पुलिस परिवार की महिलाओं ने हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित किया। जिसका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने दीप जलाकर शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने स्वयं प्रतिभाग करते हुए तीज पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया। स्वागत गीत से शुरू हुए इस कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, गढ़वाली व कुमाँऊनी लोकनृत्य प्रतियोगिता, रैम्प वॉक, ग्रुप डांस, उत्तम परिधान, बेस्ट टैलेंट इत्यादि से कार्यक्रम को और भी अधिक आकर्षक व मनमोहक बनाया गया।
मेंहदी प्रतियोगिता में महिलाओं एवं युवतियों ने प्रतिभाग करते हुये विभिन्न प्रकार की आकर्षित मेंहदी लगायी और विभिन्न परिधानों से सज-धज कर कार्यक्रम में पूरे उत्साह एवं जोश से प्रतिभाग करते हुए अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया।
पुलिस कप्तान श्वेता चौबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों से महिलाओं के आत्मविश्वास व उनके सम्मान को बढ़ावा मिलता है। साथ ही यह अपने अन्दर छुपी बहुमुखी प्रतिभाओं को पहचाने व उजागर करने का भी एक मंच है। इसलिए जब भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है तो उसमें प्रतिभाग अवश्य करें। प्रतियोगिताओं का निर्णय करने के लिए विशेष निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा महिलाओं से प्रश्न उत्तर किया व सभी चीजों में परखने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीज क्वीन का चयन किया गया।
तीज क्वीन का ताज शालिनी को प्रदान किया गया। तीज क्वीन में द्वितीय सविता जोशी एवं तृतीय करिश्मा रही। कार्यक्रम में सम्मलित हुए सभी बच्चों को उनके उत्साहवर्धन के लिए प्रशस्ति पत्र वितरित किये गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी अपूर्वा पाण्डेय, सिविल जज (सी0डि0) पौड़ी नेहा कय्यूम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पौड़ी प्रतिक्षा केशरवानी, अपर जिलाधिकारी पौड़ी इला गिरी, आरटीओ पौड़ी अनीता चन्द, अपर पुलिस अधीक्षक संचार की धर्मपत्नी शालू काला आदि महिला पुलिस कार्मिक एवं पुलिस परिवार की महिलाएं मौजूद रहीं।
—————————————
“नृत्य प्रतियोगिता……
1. प्रथम स्थान- महिला आरक्षी अनीता, महिला थाना श्रीनगर
2. द्वितीय स्थान- महिला आरक्षी पिंकी रावत, थाना श्रीनगर
3. तृतीय स्थान- श्रीमती शालिनी
—————————————
“मेहँदी प्रतियोगिता…..
1. प्रथम स्थान- श्रीमती नीतू
2. द्वितीय स्थान- महिला आरक्षी सोनम
3. तृतीय स्थान- श्रीमती शालिनी