अपराधहरिद्वार

“तीर्थ पुरोहित और यजमानों में चले लात-घूंसे, चौकी में बीच-बचाव करने पर पार्षद को भी लपेटा, पुलिस ने छह दबोचे..

हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुआ था झगड़ा, पुलिस ने सिखाया कानूनी सबक..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: धर्मनगरी के प्रमुख तीर्थस्थल हरकी पैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चल गए। सरेआम हुए हंगामे से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझाने के लिए हरकी पैड़ी पुलिस चौकी ले आई, लेकिन यहां भी विवाद थमने के बजाय और बढ़ गया। बीच-बचाव कराने पहुंचे स्थानीय पार्षद हिमांशु गुप्ता के साथ भी हाथापाई हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।हरकी पैड़ी क्षेत्र में किसी बात को लेकर तीर्थ पुरोहितों और यजमानों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट की सूचना मिलने पर हरकी पैड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई, ताकि विवाद को शांत कराया जा सके।बताया गया कि चौकी में स्थानीय पार्षद हिमांशु गुप्ता भी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने और मामला शांत कराने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद फिर भड़क गया और पार्षद के साथ भी हाथापाई हो गई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हरकी पैड़ी क्षेत्र के पुरोहित मोड़ पर झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कुछ लोग गाली-गलौज और मारपीट पर आमादा थे। काफी समझाने के बावजूद उनके नहीं मानने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में प्रकाश चंद रिवाली, हर्षित गढ़कोटी, केशव दत्त वाली, खेमेश रिवाली, योगेश रिवाली, राजू गढ़कोटी, नितिन रिवाली और राजू भट्ट शामिल हैं। सभी को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!