
पंच👊नामा
पिरान कलियर: नगरपंचायत के वार्ड नम्बर 1 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अमजद मलिक ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान बिगुल फूंक दिया है। अमजद मलिक ने अपनी समाजसेवा और क्षेत्रीय समस्याओं पर कार्य कर जनता के बीच एक मजबूत पहचान बनाई है। उनके चुनावी मैदान में उतरने से इस वार्ड का मुकाबला और भी रोचक हो गया है।
—————————————
जनता में लोकप्रियता, समस्याओं के समाधान पर जोर…..अमजद मलिक पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की सड़कों, जलनिकासी, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता देकर जनता का भरोसा जीता है। उनका मानना है कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और जनता का समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है।
—————————————
जनसमर्थन के साथ नामांकन दाखिल…..नामांकन के दौरान अमजद मलिक के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। इनमें मौ. साजिद, सफीक मलिक, रिफाकत, डॉक्टर शहजाद, उस्मान कुरैशी, टीपू खान, फिरोज कस्सार, वसीम, शारिक साबरी, आलीशान साबरी, सलमान, शाकीर पीरजी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। समर्थकों ने उनके नामांकन को लेकर उत्साह दिखाया और उनके समर्थन में नारेबाजी भी की।
—————————————
चुनावी रणनीति और भविष्य की योजनाएं….अमजद मलिक ने बताया कि जनता का प्यार और समर्थन उन्हें मिल रहा है, और यह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वे चुने जाते हैं, तो वार्ड नम्बर 1 को एक आदर्श वार्ड बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उनकी प्राथमिकता में क्षेत्र का समग्र विकास और हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। अब देखना होगा कि अमजद मलिक की जनसेवा और उनकी मजबूत छवि इस चुनाव में कितनी असरदार साबित होती है।