
पंच👊नामा
पिरान कलियर: नगरपंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने वार्ड नंबर 8 से सभासद पद के लिए ई. तनवीर हुसैन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। तनवीर हुसैन, जो एक शिक्षित, दूरदर्शी और साफ छवि के नेता माने जाते हैं, इस बार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। पिछली बार कम अंतर से चुनाव हारने वाले तनवीर ने हार के बावजूद जनता के बीच अपनी सक्रियता बनाए रखी और वार्ड की समस्याओं को सुलझाने में निरंतर प्रयासरत रहे।
—————————————-
वार्डवासियों की सेवा का मिला ईनाम……ई. तनवीर हुसैन ने कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान अहमद और पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह इसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे।
उन्होंने कहा, “यह टिकट केवल मेरा नहीं, बल्कि वार्डवासियों के विश्वास और मेरे निरंतर सेवा कार्यों का परिणाम है। इस बार वार्ड नंबर 8 की सीट कांग्रेस के खाते में ही जाएगी।”
—————————————-
जनता के सुख-दुख में बने रहे साथी…..तनवीर हुसैन ने बताया कि पिछले चुनाव में हार के बावजूद उन्होंने जनता से अपना रिश्ता कभी टूटने नहीं दिया। वे वार्ड की समस्याओं और जनता की जरूरतों को लेकर हमेशा सक्रिय रहे। उनकी यह प्रतिबद्धता और समर्पण ही है, जिसने उन्हें फिर से प्रत्याशी बनने का अवसर दिलाया।
—————————————-
समर्थकों में खुशी की लहर…वार्ड 8 के निवासियों के बीच तनवीर हुसैन की उम्मीदवारी की खबर से उत्साह का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि तनवीर ने पिछले कुछ वर्षों में वार्ड के लिए जो काम किया है, वह दूसरों के लिए एक मिसाल है। उनकी उम्मीदवारी से वार्डवासियों को एक बार फिर विकास की नई उम्मीद जगी है।
—————————————-
वादों से आगे सेवा की राजनीति…..पिरान कलियर के वार्ड नंबर 8 में इस बार का चुनाव सिर्फ राजनीतिक वादों का नहीं, बल्कि सेवा और सक्रियता की राजनीति का प्रतीक बन गया है। ई. तनवीर हुसैन जैसे प्रत्याशी ने यह साबित कर दिया है कि जनता का भरोसा जीतने के लिए काम करना सबसे बड़ा आधार है।
अब देखना होगा कि वार्ड की जनता ई. तनवीर हुसैन की सेवा और समर्पण को किस तरह से स्वीकार करती है। लेकिन जोश और विश्वास के इस माहौल में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार कांग्रेस के लिए वार्ड 8 एक मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है।