अपराधहरिद्वार

“फायरिंग में फरार शूटर “कामेंद्र, डिकेन्द्र और तांत्रिक” तमंचे-पिस्टल व कार सहित गिरफ्तार..

चर्चित महिला की "मेहमानदारी" को लेकर विवाद में चली थी गोली, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर हुआ पटाक्षेप..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जगजीतपुर में फुटबॉल ग्राउंड के पास 12 नवंबर की रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद चर्चित महिला की मेहमाननवाज़ी को लेकर शुरू हुआ था, जो बढ़कर गोलीकांड में बदल गया। इस घटना में सचिन नामक युवक के पैर में गोली लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सचिन के भाई आकाश की तहरीर पर कनखल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। घटना की गंभीरता देखते हुए विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।
————————————
पहले दो आरोपी 13 नवंबर को दबोचे गए….पुलिस ने 13 नवंबर को भरत पुत्र अर्जुन (निवासी बुलंदशहर) और रितिक पुत्र विनोद (निवासी मोदीनगर, हाल BHEL, हरिद्वार) को हिरासत में लिया। पूछताछ और सर्विलांस के आधार पर बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी रही।
————————————
अब तीन शूटर हथियारों के साथ गिरफ्तार….18 नवंबर को पुलिस टीम ने बैरागी कैंप से डिकेन्द्र उर्फ डीके, आकाश उर्फ तांत्रिक और कामेंद्र को दबोच लिया। इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल 32 बोर, दो तमंचे 315 बोर और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। तीनों आरोपी पहले भी हथियारबंद वारदातों में शामिल रह चुके हैं।
————————————
अमन चौक गोलीकांड से भी जुड़ाव…..जांच में पता चला कि डिकेंद्र और आकाश 26 अगस्त 2025 को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में हुए जानलेवा फायरिंग मामले में भी नामजद हैं। पुलिस रिकॉर्ड में दोनों को शातिर अपराधी माना जाता है।
————————————
गिरफ्तार आरोपी…..आकाश उर्फ तांत्रिक, निवासी रामदासवाली, मंडावली, बिजनौर
कामेंद्र सिंह, निवासी लालपुर सौजीमल, नागल सौती, बिजनौर
डिकेंद्र उर्फ डीके, निवासी लालपुर सौजीमल, नागल सौती, बिजनौर
बरामदगी….
आकाश से—315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस
कामेंद्र से—315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस
डिकेंद्र से—32 बोर पिस्टल व एक जिंदा कारतूस
————————————
पुलिस टीम….
वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेंद्र भंडारी के नेतृत्व में जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक, उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल, कॉन्स्टेबल उमेश सिंह, दीपक चौधरी, सतेंद्र रावत, रघुबीर रावत, वसीम (CIU), हरबीर सिंह (CIU) और नरेंद्र (CIU) शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!