अपराधदेहरादून

देहरादून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसे सहारनपुर के नशा तस्कर, नौ लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार..

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस कप्तान अजय सिंह की लगातार बड़ी कार्रवाई..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन को साकार करने में जुटी दून पुलिस ने एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशन में थाना सेलाकुई पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को 30.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 09 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार तस्कर वसीम उर्फ तोता और शहजाद उर्फ सोनू मूल रूप से सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। इन दोनों को पुलिस ने 19/20 मई की दरमियानी रात सघन चेकिंग अभियान के दौरान धर दबोचा। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
————————————–
पूछताछ में बड़ा खुलासा…..गहन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे स्वयं भी नशे के आदी हैं और अपनी लत के साथ-साथ मुनाफा कमाने के इरादे से सेलाकुई के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों और आसपास के शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को स्मैक बेचते थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने यह स्मैक तस्लीम, वसीम (सहारनपुर), बिलाल, जीशान और शाहबाज नामक व्यक्तियों से खरीदी थी, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने इन पांचों आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
————————————–
एक महिला तस्कर ने डरकर किया आत्मसमर्पण….इसी बीच, एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में दर्ज एक मामले में वांछित महिला तस्कर रीना ने पुलिस की सख्त कार्रवाई से घबराकर माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने न्यायालय से पीसीआर रिमांड प्राप्त कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
————————————–
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान…
1:- वसीम उर्फ तोता, पुत्र शाहिद, निवासी रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून (उम्र 35 वर्ष)
2:- दिलशाद उर्फ सानू, पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून (उम्र 35 वर्ष)
————————————–
फरार वांछित आरोपी….
1:- जीशान – निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर
2:- शाहबाज – निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर
3:- तस्लीम – निवासी रामपुर, थाना सहसपुर
4:- वसीम – निवासी मिर्जापुर, जिला सहारनपुर
5:- बिलाल – निवासी कुंजा, थाना विकासनगर
————————————–
बरामद माल…..
30.33 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित बाजार मूल्य – लगभग 9 लाख रुपये)
————————————–
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी…
1:- पी.डी. भट्ट (थानाध्यक्ष, सेलाकुई)
2:- व.उ.नि. जितेन्द्र कुमार
3:- उ.नि. अनित
4:- हे.कॉ. प्रदीप कुमार
5:- कां. प्रवीण, कां. फरमान, कां. सोहन, कां. अनिरुद्ध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!