सुराज सेवादल अध्यक्ष रमेश जोशी सहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार..
भ्रष्टाचार को लेकर लगातार हल्ला बोल रहा संगठन, एमडीडीए के भ्रष्टाचार पर भी उठाए थे सवाल..
पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोलने वाले “सुराज सेवादल के अध्यक्ष रमेश जोशी समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने के लिए जा रहे है, इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में हल्की धक्का मुक्की भी हुई।
दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया भ्रष्टाचार के खिलाफ सुराज सेवा दल की मुहिम लगातार जारी है, भृष्ट अधिकारियों के खिलाफ दल के द्वारा लगातार मोर्चा खोला गया है।
उन्होंने बताया नगर निगम और एमडीडीए के द्वारा गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़ने और बड़े पहचान रखने वाले लोगों के गलत कामों को भी सही का अमली जामा पहना कर पर्दा डालने का काम किया जा रहा है, जो प्रदेश की जनता के लिए घातक साबित हो रहा है।
सुराज सेवा दल ने पूर्व में एमडीडीए वीसी को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई संज्ञान नही लिया गया। जिससे नाराज सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण पहुंचे और जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता करनी चाही।
लेकिन दोपहर तक भी कार्यलय में वीसी सहित कोई जिम्मेदार अधिकारी नही आए, जिसे देख सुराज सेवा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया और प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में सीएम आवास कूच किया गया।
लेकिन पुलिस ने सीएम आवास घेराव करने जा रहे कार्यकर्ता और प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी को किशन नगर चौक पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में हल्की धक्का मुक्की भी हुई।
गिरफ्तारी के दौरान सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भृष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा, फिर चाहे उन्हें इसके लिए जेल भी जाना क्यों ना पड़े। इस अवसर पर कमल धामी, हिमांशु धामी, विजेंद्र, मेहरबान, कुर्बान, अशीष, अमन, सुनीता साहनी, वशीला, अयान, योगेश, मोनू, सैंडी, सूरज सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।