
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। थाना पथरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुटी है।
जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस को चैकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी, जिससे नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
थाना पथरी पुलिस ने थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के नेतृत्व में बीती रात फेरुपुर से बदरपुर जट जाने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के पास चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी का विवरण….
प्रमोद कुमार पुत्र रमेश चंद, निवासी ग्राम इक्कड़ कला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार (उम्र 38 वर्ष)
बरामदगी…..
Acetaminophen, Tramadol HCI व Dicyclomine HCI कैप्सूल – 1200 नग
एक स्कूटी
एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन
पुलिस टीम….
1:- एसएसआई यशवीर सिंह नेगी
2:- विपिन कुमार, फेरुपुर चौकी प्रभारी
3:- कांस्टेबल नरेश बहुगुणा
4:- कांस्टेबल जयपाल चौहान
5:- कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट



