अपराधहरिद्वार

“फर्जीवाड़े के अड्डे पर पुलिस का छापा — जन्म प्रमाण पत्र से लेकर पहचान पत्र तक सब नकली..

SSP हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में कलियर पुलिस को बड़ी सफलता..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर: हरिद्वार में फर्जी दस्तावेज बनाने के बड़े खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जनसेवा केन्द्र की आड़ में जन्म प्रमाण पत्र सहित कई सरकारी दस्तावेज तैयार कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कूटरचित प्रमाण पत्र, मोहरें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मानवाधिकार आयोग का फर्जी पहचान पत्र बरामद किया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।जनपद में चलाए जा रहे सघन सत्यापन अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। इसी अभियान के सकारात्मक परिणाम के रूप में थाना पिरान कलियर पुलिस ने स्थानीय अभिसूचना इकाई के सहयोग से फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा किया।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिरान कलियर क्षेत्र में चारमीनार के पीछे स्थित अलीशान होटल में छापेमारी की। यहां “शाहिदा मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र” के नाम से संचालित कमरे में एक युवक स्थानीय व बाहरी राज्यों के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज तैयार करता हुआ मिला। जांच में तैयार किए गए दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने खुद को बिहार के थाना साहिबगंज क्षेत्र का निवासी बताते हुए मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष होने का दावा किया, लेकिन जांच में उसका पहचान पत्र भी फर्जी पाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गूगल के माध्यम से ऑनलाइन दस्तावेज तैयार कर प्रिंट निकालकर लोगों को देता था और अब तक लगभग एक हजार से अधिक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज तैयार कर चुका है।जांच के दौरान नगर पंचायत पिरान कलियर के अधिशासी अधिकारी से प्रमाण पत्रों की पुष्टि कराई गई, जिसमें दस्तावेजों पर लगी मोहरें और हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। अधिकांश प्रमाण पत्रों पर एक ही सीरियल नंबर अंकित था और चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग नगर निगम रुद्रपुर के लेटर पैड का दुरुपयोग किया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र, लैपटॉप, चार्जर, माउस, रेडमी मोबाइल फोन, 06 आधार कार्ड, 07 अलग-अलग मोहरें और मानवाधिकार आयोग का फर्जी पहचान पत्र बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना पिरान कलियर में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।आरोपी का विवरण…..
शहनवाज पुत्र मौ. प्यारे, निवासी ग्राम दाउदपुर थाना साहिबगंज जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), हाल पता अलीशान होटल पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष।
पुलिस टीम….
एसओ रविन्द्र कुमार
एसएसआई सुनील पंत
उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह
हेडकांस्टेबल रविन्द्र वालियान
कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह
कांस्टेबल चालक नीरज राणा
स्थानीय अभिसूचना इकाई टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!