अपराधहरिद्वार

“इब्राहिमपुर झगड़े में पुलिस का कड़ा एक्शन, ताबड़तोड़ दबिश में 6 संदिग्ध हिरासत में..

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत पथरी पुलिस की सख्ती, संदिग्धों से गहन पूछताछ जारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ग्राम इब्राहिमपुर में हुए विवाद के बाद पथरी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। झगड़े में वांछित आरोपियों की तलाश में दबिश के दौरान पुलिस ने 6 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। सभी संदिग्धों के खिलाफ धारा 172 BNSS के तहत कार्रवाई की गई है और उनसे गहन पूछताछ जारी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, नशा तस्करों और वांछित अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के क्रम में इब्राहिमपुर झगड़े के आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी।थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वांछित आरोपियों की तलाश में कार्रवाई करते हुए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 6 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हिरासत में लिए गए संदिग्ध सावेज पुत्र मुजम्मिल, इसरार पुत्र अब्दुल रजाक, मुजम्मिल पुत्र अब्दुल रजाक, सलमान पुत्र इसरार, साजिद पुत्र अब्दुल रहमान और समीर पुत्र इसरार, सभी निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना पथरी जनपद हरिद्वार। कार्रवाई में एसएसआई उपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बबलू चौहान, कांस्टेबल राकेश नेगी, कांस्टेबल सुशील कुमार और कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!