अपराधदेहरादून

“हवालात पीआरडी जवान की मौत, परिजनों ने लगाए आरोप, थानाध्यक्ष समेत तीन लाइन हाजिर..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: रायपुर थाने की हवालात में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की संदिग्ध मौत के मामले में एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान ने कंबल से फंदा लगाकर जान दे दी।पेट्रोल पंप विवाद के बाद हिरासत में लिया गया…..
शनिवार दोपहर लाडपुर स्थित पेट्रोल पंप पर भुगतान विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। समझाने के बावजूद नहीं मानने पर पुलिस उसे थाने ले आई और शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थाने में भी हंगामा करने पर उसे हवालात में बंद कर दिया गया।हवालात में बिगड़ी हालत, अस्पताल में घोषित मृत….
कुछ देर बाद वह हवालात में अचेत अवस्था में मिला। पुलिसकर्मी उसे तुरंत कोरोनेशन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, पैनल करेगा पोस्टमार्टम….
घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पंचायतनामा मजिस्ट्रेट की निगरानी में भरा जाएगा और सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।अस्पताल में परिजनों का हंगामा….
मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि पुलिस कस्टडी में हुई इस घटना की जिम्मेदारी पुलिस की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!