अपराधहरिद्वार

“युद्ध की आड़ में मुनाफाखोरी! गैस की कालाबाजारी का जाल, पुलिस ने मारी रेड और किया भंडाफोड़..

सिडकुल पुलिस का एक्शन तेज, अवैध सिलेंडरों के जखीरे संग युवक दबोचा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी वैश्विक तनाव के माहौल में मुनाफाखोरी का खेल खेलने की कोशिश हरिद्वार में बेनकाब हो गई। थाना सिडकुल क्षेत्र में हरिद्वार पुलिस ने एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में अवैध सिलेंडर बरामद किए हैं। इस मामले में जावेद नामक युवक को मौके से दबोच लिया गया, जो भीड़भाड़ वाले इलाके में अवैध गैस का कारोबार चला रहा था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में संदिग्ध गतिविधियों और आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को खुफिया तंत्र के माध्यम से सूचना मिली कि रावली महदूद क्षेत्र में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है।सूचना पर थाना सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। मौके से भारी संख्या में अवैध सिलेंडर बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस के अनुसार, घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह का अवैध भंडारण कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकता था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार को बुलाया गया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।पकड़ा गया आरोपी….
जावेद पुत्र अख्तर, निवासी रविदास मंदिर के पास, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम….
1:- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
2:- हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
3:- कांस्टेबल रोहित बरोड़िया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!