
पंच👊नामा
पिरान कलियर: गौकशी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कलियर थाना पुलिस ने बाप बेटे को गौमांस और गौकशी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से आरोपी की पत्नी और एक बेटा फरार हो गए है। सभी आरोपियों के खिलाफ गौ वंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।जानकारी के मुताबिक पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपदभर में गौकशी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलियर थाना पुलिस ने क्षेत्र में गौकशी के विरुद्व सघन चैकिंग अभियान चलाकर मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुकर्रबपुर से नफीस पुत्र सकूर व शोयब पुत्र नफीस को गिरफ्तार किया है। मौके से 110 किलोग्राम गौमांस व गौकशी के उपकरण बरामद हुए है। दबिश की कार्यवाही के दौरान अफरीदा पत्नी नफीस व फैसल पुत्र नफीस निवासी ग्राम मुकर्रबपुर मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी व गौमांस की बरामदगी के आधार पर थाना पिरान कलियर में उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
—————————————
पुलिस टीम…..
थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भण्डारी, उ.नि. नरेश कुमार, का. संजयपाल, का. राहुल नेगी, का. सुबोध कुमार, का. अरविन्द कुमार, हो.गा. सलीम अहमद आदि शामिल रहे।