अपराधहरिद्वार

ईद के दिन कलियर में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, चार महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार..

सूफीनगरी की गरिमा बचाए रखने के लिए पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर हुई कार्रवाई..

पंच👊नामा
हरिद्वार: पवित्र धार्मिक स्थल कलियर में पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन करते हुए हेल्थ क्लब की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार महिलाओं और पांच पुरुषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, पुलिस ने दो फरार आरोपियों की पहचान भी की है, जिनकी तलाश जारी है। यह कार्रवाई खास तौर पर ईद के दिन की गई, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कलियर स्थित एक हेल्थ क्लब में देह व्यापार चल रहा है।
—————————————-
पुलिस की त्वरित कार्रवाई…..कलियर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पवित्र स्थल पिरान कलियर में स्थित एक हेल्थ क्लब में अवैध देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना के बाद थाना पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा। इस दौरान, पुलिस ने वहां से 4 महिलाओं और 5 पुरुषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
—————————————-
ईद पर हुई छापेमारी….पुलिस ने इस कार्रवाई को ईद के दिन अंजाम दिया, जब धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने की विशेष जिम्मेदारी होती है। इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने ना केवल देह व्यापार के धंधे को नष्ट किया बल्कि धार्मिक स्थल की गरिमा को भी बचाने की अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया।
—————————————-
पुलिस कप्तान के निर्देश…..हरिद्वार पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने इस तरह के अवैध धंधों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है और इस तरह के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके निर्देशों के बाद ही यह छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस ने सफलता पाई।
—————————————-
फरार आरोपी….पुलिस के अनुसार, इस मामले में दो आरोपी बॉबी और अय्यूब निवासी पिरान कलियर फरार हैं –दोनों आरोपियों ने मिलकर इस अवैध धंधे को चलाया था और बाहर से गरीब महिलाओं को रोजगार के नाम पर इस गंदे कारोबार में शामिल किया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
—————————————-
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और विवरण….

फाइल फोटो

1:- सुहैल पुत्र मुस्तकीम नि0 बन्दरजुड थाना बुग्गावाला हरिद्वार उम्र-22 वर्ष
2:- मोनू उर्फ मकर सिंह पुत्र बीरबल निवासी मानक पुर थाना झबरेडा जिला हरिद्वार (उम्र- 25 वर्ष
3:- जुल्फकार पुत्र शकील निवासी बन्दरजुड थाना बुग्गावाला हरिद्वार उम्र-22 वर्ष
4:- साहिल पुत्र वसीम निवासी नूर बस्ती मौहल्ला कस्बा व थाना झबरेडा जिला हरिद्वार (उम्र- 20 वर्ष)
5:- शालीम पुत्र वसीम निवासी नूर बस्ती मौहल्ला कस्बा व थाना झबरेडा जिला हरिद्वार (उम्र- 19 वर्ष)
—————————————
पुलिस टीम….
1:- थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार
2:- व0उ0नि0 बी0एस0 चौहान
3:- म0उ0नि0 एकता मंमगाई
4:- म0उ0नि0 एकता मंमगाई
5:- हे0का0 सोनू कुमार
6:- ⁠का0 जितेन्द्र सिंह
7:- ⁠का0 विक्रम चौहान
8:- ⁠म0का0 सरिता राणा
9:- ⁠म0हो0गा0 सर्विष्ठा
10:- कास्टेबल चालक नीरज राणा
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम हरिद्वार……
1:- म0उ0नि0 राखी रावत
2:- का0 जयराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!