अपराधउत्तराखंड

होटल के कमरा नंबर 105 में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, महिलाओं समेत चार पकड़े..

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने होटल को किया सील, आरोपियों पर केस दर्ज..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप स्थित होटल एनकेए में देह व्यापार चलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर होटल स्वामी समेत चार महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

फाइल फोटो: जिस्मफरोशी

पुलिस ने होटल के रूम नंबर 105 में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया। छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
—————————————
सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई…..

फाइल फोटो: जिस्मफरोशी

सीओ सिटी निहारिका तोमर ने जानकारी दी कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली थी कि होटल एनकेए का मालिक होटल में वेश्यावृत्ति का अवैध धंधा चला रहा है। इस जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने होटल पर छापा मारा।

फाइल फोटो: जिस्मफरोशी

टीम का नेतृत्व प्रभारी जीतो कंबोज कर रहे थे, उनके साथ उप निरीक्षक महेश कांडपाल, कांस्टेबल राकेश खेतवाल, महिला कांस्टेबल ममता मेहरा, प्रियंका आर्य और कांस्टेबल किशोर मौजूद थे।
—————————————
होटल के कर्मचारियों में मचा हड़कंप…..

फाइल फोटो: जिस्मफरोशी

पुलिस की अचानक छापेमारी से होटल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। छापे के दौरान पुलिस ने होटल के कमरे नंबर 105 से होटल स्वामी निताई सरकार, जो कि कौशलगंज, बिलासपुर, रामपुर का निवासी है, को गिरफ्तार किया। साथ ही नदीम, निवासी डडिया देवरनिया, बरेली और दो महिलाएं पूजा तथा विचित्रा को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामान मिला, जिसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
—————————————
आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला….

फाइल फोटो: जिस्मफरोशी

पुलिस ने होटल मालिक और अन्य आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें हिरासत में भेज दिया गया है। सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि अवैध देह व्यापार को रोकने के लिए पुलिस की सतर्कता से यह कार्रवाई की गई, और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!