अपराधहरिद्वार

सिडकुल के होटल में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, सहारनपुर की तीन महिलाओं समेत सात आरोपी गिरफ्तार..

मुखबिर की सटीक सूचना पर एएचटीयू और पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिडकुल क्षेत्र में चल रहे जिस्मफरोशी के गौरखधंधे का पर्दाफाश किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल की आड़ में चल रहे इस गोरखधंधे को बेनकाब करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और कुछ दवाइयां भी बरामद की हैं।दरअसल हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र में लंबे समय से देह व्यापार की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने AHTU और सिडकुल पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके तहत AHTU प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह व सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी के नेतृत्व में एक विशेष ऑपरेशन चलाया गया।

फाइल फोटो: इंस्पेक्टर विजय सिंह

जिसमें पुलिस टीम ने सिडकुल क्षेत्र के महादेवपुरम फेस-2 स्थित होटल अनंत पर छापा मारा। पुलिस ने होटल संचालक समेत चार पुरुषों और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। होटल से देह व्यापार में इस्तेमाल की जाने वाली आपत्तिजनक सामग्री और दवाइयां भी बरामद हुईं।
————————————–
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान….पुलिस ने सभी सात आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान इस प्रकार है। 1:- जॉनी कुमार पुत्र श्री राम कुमार (होटल संचालक) – निवासी जनकपुरी, मुजफ्फरनगर
2:- नकुल पुत्र पवन – निवासी वजीदपुर, थाना शिरकोट, बिजनौर
3:- सुमित पुत्र तेलूराम – निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार
4:- अशरफ पुत्र यूनुस – निवासी भजनपुर, सैफनी, जिला रामपुर
5:- महिला – निवासी बुड्ढा खेड़ा पुंडीर, थाना फतेहपुर, सहारनपुर
6:- महिला – निवासी सरकडी, थाना जनकपुरी, सहारनपुर
7:- महिला – निवासी भागोवाला, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर
————————————-
पुलिस टीम ने दिखाई मुस्तैदी…..इस सफल अभियान को अंजाम देने में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। जिनमें विजय सिंह (प्रभारी निरीक्षक, AHTU) उप निरीक्षक राखी रावत (AHTU) उप निरीक्षक योगेश कुमार, महिला उप निरीक्षक राजेश कुमारी (AHTU) हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, कांस्टेबल जयराज (AHTU) कांस्टेबल विजय नेगी, कांस्टेबल अनिल कंडारी महिला होमगार्ड अरुण बाला शामिल रही।
————————————-
हरिद्वार पुलिस की सख्त चेतावनी…..पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि हरिद्वार में अनैतिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। SSP हरिद्वार ने कहा कि इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।हरिद्वार पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन जनता की सहायता से इस तरह के अपराधों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!