हरिद्वार

कलियर में यति नरसिंहानंद के खिलाफ प्रदर्शन, पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में अपमानजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग..

सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर किया शांतिपूर्ण विरोध, कहा- "मुहम्मद साहब ने इंसानियत और भाईचारे का पैगाम दिया है, ऐसे लोगों पर हो कड़ी कार्रवाई..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा
पिरान कलियर: उत्तर प्रदेश डासना निवासी यति नरसिंहानंद द्वारा सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद कलियर नगरपंचायत के लोगों में गहरा आक्रोश है। इस बयान से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। इसके विरोध में पीपल चौक पर लोगों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और बाजार से होते हुए कलियर थानाध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यति नरसिंहानंद की इस टिप्पणी से न केवल मुस्लिम समाज के सम्मान को चोट पहुंची है, बल्कि यह देश की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द को भी खतरे में डालने की कोशिश है। उन्होंने थानाध्यक्ष से मांग की कि यति नरसिंहानंद के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। इस विरोध प्रदर्शन में नगरपंचायत के जिम्मेदार लोग और मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल रहे।————————————–
पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और भाईचारे का दिया पैगाम…..प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने हमेशा इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया है। उनकी शिक्षाओं में प्रेम, शांति और सौहार्द को बढ़ावा देने की बात की गई है। ऐसे में यति नरसिंहानंद द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से न केवल मुस्लिम समाज आहत है, बल्कि यह टिप्पणी पैगंबर साहब के द्वारा दी गई मानवता और एकता के संदेश का अपमान है। उन्होंने मांग की कि इस तरह की बयानबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि देश में शांति और भाईचारा कायम रह सके।
—————————————
ऐसे बयानों से देश की एकता और शांति भंग होती है…..प्रदर्शनकारियों ने जोर देते हुए कहा कि यति नरसिंहानंद जैसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की अभद्र टिप्पणी करने की हिम्मत न कर सके। ऐसे बयानों से देश की एकता और शांति भंग होती है, इसलिए आवश्यक है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर विराम लगाने के लिए सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।
—————————————
पहले भी विवादों में रहे यति नरसिंहानंद…..

फाइल फोटो: यति नरसिंहानंद

यति नरसिंहानंद का नाम पहले भी कई विवादों में आया है। अपने अभद्र बयानों और विवादास्पद टिप्पणियों के कारण वह सामाजिक और धार्मिक संगठनों के निशाने पर रहे हैं। उनके विवादित बयानों ने अक्सर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।जिससे समाज में तनाव उत्पन्न हुआ है। इस बार उनकी पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई टिप्पणी ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है। विभिन्न संगठनों और समुदायों ने उनकी अभद्र भाषा की कड़ी निंदा की है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!