
पंच👊नामा
पिरान कलियर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कलियर थाना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। थाना पुलिस ने पंजाब निवासी एक नशे के धंधेबाज को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के पत्ते बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया उसके आरोपी को जेल भेज दिया गया।
कलियर थाना पुलिस के मुताबिक उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नशे के खिलाफ युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना क्षेत्र अंतर्गत माजरी चौक मेहवड नागल रोड से मांगा पुत्र सुखदेव सिंह निवासी ग्राम सरहाली थाना जमशेद जिला जालंधर पंजाब को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 10 पत्ते 600 नशीले अल्प्राजोलम टेबलेट, आईपी 0.5 एमजी, अलप्रेसेफ 0.5 बरामद किए गए। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई, और पुराने आपराधिक इतिहास की जानकारी की गई। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
—————————————
पुलिस टीम में…..
थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक नवीन नेगी, कांस्टेबल अरविंद तोमर, होमगार्ड पंकज कुमार शामिल रहे।।