उत्तराखंडराजनीति

पुष्कर सिंह धामी फिर बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री..

विधायक दल की बैठक में लिया गया निर्णय..

पंच👊नामा ब्यूरो
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का ताजा एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी के सिर पर सजा है।खटीमा सीट पर हार का सामना करने के बावजूद हाईकमान ने धामी पर भरोसा जताया है।देहरादून में विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर सभी विधायकों की सहमति बनी है। धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहे।केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, लोकसभा सदस्य अजय टम्टा, महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

पंचनामा की खबर पर लगी मुहर

यह भी लिख देना कि विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चुने गए पुष्कर सिंह धामी भाजपा मुख्यालय से राजभवन के लिए निकल गए हैं। वहां वह राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!