अपराधहरिद्वार

8 घंटे में मंगलौर पुलिस ने दबोचे लुटेरे, लुटा गया सामान बरामद — दो गिरफ्तार..

गूगल लोकेशन की मदद से खेतों में दबोचे गए आरोपी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुली वारदात की गुत्थी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: तेज़ी और सतर्कता की मिसाल पेश करते हुए मंगलौर पुलिस ने महज़ 8 घंटे में लूट की वारदात का खुलासा कर दिया। दरअसल वादी आयुष शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी ग्राम हरजौली जट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक रोककर लैपटॉप, बैग और अन्य सामान लूट लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण शेखर सुयाल के निर्देश पर टीमों को सक्रिय किया। तकनीकी इनपुट, मोबाइल लोकेशन और गूगल मैपिंग के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने गूगल लोकेशन की मदद से खेतों में छिपे दो लुटेरों को धर दबोचा। उनके कब्जे से लूटा गया लैपटॉप, बैग, पावर बैंक और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।सीओ विवेक कुमार के निर्देशन में चला अभियान…..
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने तत्काल पुलिस टीम को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि “वादी का मोबाइल जिस लोकेशन पर ऑफ हुआ था, उसे गूगल लोकेशन से ट्रेस किया गया। उसी क्षेत्र में पुलिस टीम ने कॉम्बिंग की और खेतों में छिपे दोनों बदमाशों को दबोच लिया।कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में त्वरित एक्शन…..
घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने पूर्व से मौजूद चेकिंग पॉइंट्स पर लगे पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया और आसपास के इलाकों में घेराबंदी के निर्देश दिए। साथ ही लूट की वारदात को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज की टीम ने दिखाया दमखम…..
नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में गठित टीम — जिसमें कांस्टेबल पंकज चौधरी, सुधीर, विक्रान्त और सिकन्दर शामिल थे — ने गूगल लोकेशन के आधार पर खेतों में कॉम्बिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस की आहट सुनकर कुछ युवक भागने लगे, जिन्हें टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। उनसे पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त…..
1:- राहुल कुमार मोहकम, निवासी ग्राम मन्नाखेड़ी थाना मंगलौर (हाल पता मौ.पुर जट्ट, कोत. मंगलौर)
2:- गौतम कुमार पुत्र राकेश, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट्ट, कोतवाली मंगलौर, जिला हरिद्वार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!