अपराधहरिद्वार

“रानीमाजरा चोरी कांड का खुलासा, दो शातिर चोर ट्रॉली समेत दबोचे..

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस का एक्शन, चोरी कांड का पर्दाफाश..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: वाहन चोरों पर पुलिस की सख़्ती लगातार असर दिखा रही है। थाना पथरी पुलिस ने रानीमाजरा गांव से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जनपद भर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने इस चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों को अज्ञात चोरों की तलाश और चोरी की गई ट्रैक्टर ट्रॉली की बरामदगी का जिम्मा सौंपा गया।दरअसल बीती 8 फरवरी को वादी रौनक वालिया पुत्र मुनीष पाल, निवासी ग्राम रानीमाजरा, द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने की तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना पथरी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीमों ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, संदिग्धों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जिसके फलस्वरूप रात्रि को मुखबिर की सटीक सूचना पर बंसल स्टोन क्रेशर के सामने से दो आरोपियों को चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ दबोच लिया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमें में सम्बंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य चोरी की घटनाओं के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम….
1:- अर्जुन पुत्र टूल्ली, निवासी ग्राम रानीमाजरा, थाना पथरी, हरिद्वार (उम्र 22 वर्ष)
2:- अनुज पुत्र मनीष, निवासी ग्राम रानीमाजरा, थाना पथरी, हरिद्वार (उम्र 26 वर्ष)
पुलिस टीम…..
1:- उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर
2:- कांस्टेबल मुकेश चौहान
3:- कांस्टेबल नरेश बहुगुणा
4:- कांस्टेबल सुरेश रावत
5:- कांस्टेबल सोहन राणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!