
पंच👊नामा-खानपुर: जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे ही चुनावी प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज़ कर दिया है। खानपुर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी चौ. रविन्द्र पनियाला ने भी चुनाव प्रचार में ताक़त झोंक दी है। गाँव-दर-गाँव गली मोहल्लों तक रविन्द्र का कारवां पहुँच रहा है और पार्टी की नीतियों के साथ वोट की अपील कर रहा है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क के जरिए चुनावी माहौल को अपने पक्ष में बनाने की कवायद जोरो पर चल रही है। रविन्द्र को युवाओं का प्यार और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है।रविन्द्र का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। पार्टी का बढ़ता जनाधार और चुनावी माहौल को भांपते हुए विरोधियों में खलबली मची हुई है। रविन्द्र पनियाला ने बताया घर-घर जाकर बसपा की जन सरोकार नीतियों को बताया जा रहा है। क्षेत्र के लोगो का खुलेतौर पर भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है। लगातार पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया जनता कांग्रेस-भाजपा की जन-विरोधी नीतियों से तंग आचुकि है और इस बार बदलाओ का मन बना चुकी हैं। आने वाली 14 फरवरी को जनता बसपा के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने लोगो को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र का चहुमुखी विकास पर खानपुर प्रथम स्थान प्राप्त करेगा।