 
						पंच👊नामा
रुड़की: नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा की पुत्रवधू और एडवोकेट रजनीश शर्मा की धर्मपत्नी रेखा शर्मा ने भाजपा से मेयर पद के टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।  उन्होंने भाजपा के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति व निकाय चुनाव प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल को आवेदन पत्र सौंपते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी ने अगर उन पर भरोसा जताया, तो वे जीत हासिल कर नगर निगम में भाजपा का परचम लहराएंगी।
उन्होंने भाजपा के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति व निकाय चुनाव प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल को आवेदन पत्र सौंपते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी ने अगर उन पर भरोसा जताया, तो वे जीत हासिल कर नगर निगम में भाजपा का परचम लहराएंगी।
रेखा शर्मा ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय रहा है।  बीएसएम शिक्षण संस्थान के प्रबंधक और पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा का परिवार क्षेत्र में जनसेवा के लिए जाना जाता है। रेखा शर्मा का दावा है कि उनके परिवार के पास नगर निगम का व्यापक अनुभव और जनता का भरोसा है, जो उन्हें इस चुनाव में जीत दिलाने में मदद करेगा।
बीएसएम शिक्षण संस्थान के प्रबंधक और पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा का परिवार क्षेत्र में जनसेवा के लिए जाना जाता है। रेखा शर्मा का दावा है कि उनके परिवार के पास नगर निगम का व्यापक अनुभव और जनता का भरोसा है, जो उन्हें इस चुनाव में जीत दिलाने में मदद करेगा।
—————————————-
महिला आरक्षण ने बदला समीकरण…..

गौरतलब है कि इस बार रुड़की नगर निगम की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। इस आरक्षण के बाद राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल गए हैं और महिला दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। इसी कड़ी में रेखा शर्मा ने भी भाजपा से टिकट की मांग करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास रखती हैं।
—————————————-
भाजपा के लिए जीत का भरोसा….

रेखा शर्मा ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें मौका देती है, तो वह निश्चित रूप से जीत हासिल कर नगर निगम को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगी। उनका उद्देश्य केवल जीत हासिल करना नहीं है, बल्कि रुड़की के विकास में योगदान देना और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है।  अब देखना यह होगा कि भाजपा नेतृत्व रेखा शर्मा पर भरोसा जताता है या फिर किसी अन्य नाम को आगे बढ़ाता है। रुड़की नगर निगम की महिला आरक्षित सीट पर दावेदारी को लेकर भाजपा और अन्य दलों में हलचल तेज हो गई है।
अब देखना यह होगा कि भाजपा नेतृत्व रेखा शर्मा पर भरोसा जताता है या फिर किसी अन्य नाम को आगे बढ़ाता है। रुड़की नगर निगम की महिला आरक्षित सीट पर दावेदारी को लेकर भाजपा और अन्य दलों में हलचल तेज हो गई है।
 
				
 
					


