अपराधहरिद्वार

अंग्रेजी शराब की खेप और एक लाख की नकदी सहित प्रत्याशी का रिश्तेदार गिरफ्तार..

मतदाताओं को बांटने के हरियाणा से लेकर आ रहे थे अंग्रेजी शराब..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: शराब कांड में 12 ग्रामीणों की मौत के बाद भी प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को शराब पिलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। भगवानपुर पुलिस ने हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और एक लाख की नकदी सहित हसनपुर मदनपुर गांव के एक पूर्व प्रधान के रिश्तेदार और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि पूर्व प्रधान के परिवार की एक महिला प्रधान पद का चुनाव लड़ रही है और अलग-अलग किस्म की यह शराब मतदाताओं को पिलाने के लिए ही लाई जा रही थी। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए कार सीज कर दी है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। पूछताछ में सामने आए कुछ अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
एसपी देहात परमेंद्र डोबाल ने बताया कि नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब की धरपकड़ का कार्य लगातार किया जा रहा है। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उ0प्र0 हरियाणा की तरफ से दो व्यक्ति एक स्विफ्ट कार में आ रहे हैं। जिनके वाहन में भारी मात्रा में अवैध हरियाणा, ब्रांड की शराब रखी है। सूचना पर इंस्पेक्टर भगवानपुर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले वाहनों को रोककर चेकिंग की। थोड़ी देर बाद मण्डावर की तरफ एक स्विफ्ट कार को रोककर चेक किया गया। जिसे चालक अमित पुत्र बीरमपाल निवासी ग्राम बावली थाना बढ़ौत जिला बागपत उ0प्र0 और कंडक्टर साइड पर बैठे आरोपी ने अपना नाम रजनीश कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी हसनपुर मदनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार। तलाशी लेने पर कार से अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा ब्रांड NIGHT BLUE कुल 735 पव्वे व 36 बोतल अंग्रेजी NIGHT BLUE व्हीस्की व 1,00,000 (एक लाख) रुपये बरामद हुए। पुलिस सूत्रों के अनुसार छानबीन में सामने आया है कि आरोपी रजनीश एक पूर्व प्रधान का रिश्तेदार है और उनके परिवार की एक महिला ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रही है। वोटरों को बांटने के लिए ही है शराब लाई जा रही थी।
—————————————
नाम पता अभियुक्ता गण…….
1- अमित पुत्र बीरमपाल निवासी ग्राम बावली थाना बडौत जिला बागपत उ0प्र0
2- रजनीश कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी हसनपुर मदनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
————————————-
बरामदगी माल का विवरण…..
1- 13 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा ब्रांड (कुल 650 पव्वे)
2- प्लास्टिक के कट्टो में अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा ब्रांड 85 पव्वे
3- 36 बोतल अंग्रेजी NIGHT BLUE व्हीस्की
3- 1,00,000 (एक लाख ) रुपये) नगद
4- वाहन स्वीफ्ट कार न0- DL9CN-6735
—————————————
पुलिस टीम का विवरण…….
1- अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 शैलेन्द्र ममगांई थाना भगवानपुर
3- का0 विनय थपलियाल थाना भगवानपुर
4- का0 प्रवीण कुमार थाना भगवानपुर
5- का0 सचिन कुमार थाना भगवानपुर
6- का0 चालक लाल सिंह थाना भगवानपुर
7- का0 1407 दिनेश कुमार थाना भगवानपुर।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!