हरिद्वार

“ईद पर राहत: एक्कड़ रेलवे फाटक बंदी की तारीख बदली, 21 की जगह अब 23 मार्च को होगा मरम्मत कार्य..

जनसरोकार से जुड़ी पंच👊नामा की खबर का एक बार फिर हुआ असर, लोग बोले शुक्रिया..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ईद-उल-फितर से पहले एक्कड़ रेलवे फाटक बंदी को लेकर उठी चिंता के बीच अब बड़ी राहत मिली है। प्रशासन ने फैसला बदलते हुए 21 मार्च की बजाय 23 मार्च को फाटक बंद करने का निर्णय लिया है, जिससे हजारों नमाजियों को सहूलियत मिलेगी। “पंच👊नामा” में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया और आखिरकार तारीख में बदलाव किया गया।सराय गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में इसी मार्ग से ईदगाह नमाज के लिए जाते हैं। पहले 21 मार्च को फाटक बंद रहने की सूचना से लोगों में असमंजस और नाराजगी थी। स्थानीय निवासियों ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए तारीख बदलने की मांग की थी, क्योंकि ईद जैसे बड़े त्योहार पर यह व्यवस्था उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रही थी।मामले को “पंच👊नामा” में प्रमुखता मिलने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फाटक बंदी की तारीख को आगे बढ़ा दिया। इस फैसले के बाद क्षेत्र में राहत का माहौल है और लोग इसे जनभावनाओं का सम्मान मान रहे हैं।हाजी कासिम अंसारी, मुकर्रम अंसारी, सलीम अहमद, इसरार अंसारी, शकील अहमद, रब्बानी अंसारी और इरशाद अहमद समेत कई स्थानीय लोगों ने फैसले पर खुशी जताई। उन्होंने “पंच👊नामा” और प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि समय रहते लिया गया यह निर्णय हजारों लोगों के लिए राहत लेकर आया है।रेलवे विभाग के अनुसार, कुंभ से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के तहत ज्वालापुर फाटक 20 मार्च को निर्धारित समयानुसार बंद रहेगा, जबकि एक्कड़ फाटक अब 23 मार्च को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक बंद किया जाएगा। इस फैसले के बाद ईद के दिन लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे आसानी से ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!