अपराधहरिद्वार

“कनखल में फेरीवाले से धार्मिक अभद्रता, वीडियो वायरल होने पर बढ़ी हलचल..

तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच, समुदाय में आक्रोश..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में ज्वालापुर के एक मुस्लिम फेरीवाले के साथ धार्मिक आधार पर अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के कस्साबान निवासी शान मोहम्मद फेरी लगाकर रोजी-रोटी कमाते हैं। आरोप है कि जब वह कनखल क्षेत्र में सामान बेच रहे थे, तभी एक युवक ने उन्हें रोक लिया और नाम-पता पूछा। नाम बताते ही युवक ने कथित तौर पर खुद को एक हिंदूवादी संगठन से जुड़ा बताते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी और क्षेत्र से तुरंत चले जाने की धमकी दी।वायरल वीडियो में युवक फेरीवाले को धमकाते और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ज्वालापुर क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों में नाराजगी देखने को मिली। कुछ युवाओं ने पीड़ित के साथ कनखल थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।

इस संबंध में कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो गई है और वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और किसी भी व्यक्ति के साथ धर्म के आधार पर अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस वीडियो की पड़ताल और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!