राजनीतिहरिद्वार

तीर्थ पाल, इसरार शरीफ व सुमित सहित 10 को जिम्मेदारी..

कांग्रेस ने विधानसभाओं में बनाए सदस्यता अभियान संयोजक

इस खबर को सुनिए

पंच 👊 नामा ब्यूरो
हरिद्वार: कांग्रेस ने जिले की 10 विधानसभाओं में सदस्यता अभियान के संयोजक नियुक्त किए हैं। संयोजकों का अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और सदस्यता अभियान के लिए कमर कसी। कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी की ओर से जारी सूची के अनुसार रानीपुर में कैलाश प्रधान, हरिद्वार ग्रामीण में सुनीता सिंह, ज्वालापुर में तीर्थ पाल रवि, हरिद्वार सुमित तिवारी, लक्सर वेदप्रकाश वर्मा, भगवानपुर मनीष परमार, झबरेड़ा योगेश कुमार, पिरान कलियर मोहम्मद इसरार, रुड़की मोहम्मद मुबश्शिर और मंगलौर में प्रद्युम्न अग्रवाल को सदस्यता अभियान का विधानसभा संयोजक बनाया गया है।


सुमित तिवारी को हरिद्वार कांग्रेस शहर संयोजक बनाये जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका फूल मालाऐं पहनाकर स्वागत किया व चुनाव से पहले हज़ारों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने व कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सतपाल ब्रह्मचारी, अशोक धींगान, विभाष मिश्रा, राजीव शर्मा गौड़, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, सतीश गुजराल, पुरुषोत्तम शर्मा, डॉ समीर सिंह, रविश भटीजा, रवि बाबू शर्मा, आशीष शर्मा, कार्तिक शर्मा, अनिल भास्कर, रवि बहादुर, विमल शर्मा साटू, राजेन्द्र श्रीवास्तव, तरुण व्यास, दीपक पांडेय, आशीष गोस्वामी, शुभम जोशी, दिव्यांश अग्रवाल, गौरव कौशिक, नमन अग्रवाल, देव राणा, आशीष राजपूत, अतीश वर्मा, अशरफ अब्बासी, बादल गोस्वामी, सुमित भाटिया, जोगेंद्र सिंह, आदि लोग शामिल रहे।


वहीं, ज्वालापुर विधानसभा संयोजक तीर्थ पाल रवि और रानीपुर संयोजक कैलाश प्रधान का ज्वालापुर कड़च्छ में स्वागत किया गया। इस अवसर पर चौधरी बलजीत सिंह दिनेश दुबे विशाल राठौर सुनील कुमार जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, अशोक काटी बीपीएस तेज यान, अजय मुखिया अशोक हरदयाल विशाल काठी कुशल पाल हरवीर सिंह राजेंद्र जाधव अशोक कुमार एलआईसी बलबीर सिंह प्रकाश चंद, सतीश दुबे राशिद सलमानी बाबूराम जायसवाल, सतीश कुमार प्रदेश महामंत्री शामिल थे,
—————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!