
पंच👊नामा
रुड़की: नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने बीटी गंज में अपने चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने माहौल को जोशीला बना दिया। उद्घाटन समारोह में भगवानपुर विधायक ममता राकेश, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति, रुड़की महानगर जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र समेत कई प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
————————————–
कार्यकर्ताओं का आभार और जीत की रणनीति……कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता के पति सचिन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी के हर एक कार्यकर्ता के समर्थन के लिए कृतज्ञ हैं।
उन्होंने सभी से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरने की अपील की। पूजा गुप्ता ने अपने संबोधन में बदलाव की लहर का दावा करते हुए कहा कि इस बार रुड़की नगर निगम पर कांग्रेस का परचम लहराएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जो कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित करेगा।
————————————–
नेताओं ने किया समर्थन में वोट देने का आह्वान….उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों ने पूजा गुप्ता को विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचने और हर घर तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की।
इस चुनावी कार्यालय के उद्घाटन ने कांग्रेस के अभियान को नई गति दी है, और अब सभी की नजरें आगामी चुनावी मुकाबले पर टिक गई हैं।