राजनीतिहरिद्वार

इन पांच कारणों से रुड़की मेयर गौरव गोयल को किया गया पार्टी से निष्कासित..

6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित..

पंच👊नामा
रुड़की: पार्टी की नीति और रीति के विपरीत कार्य करने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार गौरव गोयल मेयर , रूड़की कुलदीप कुमार प्रदेश महामंत्री ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल निष्कासित लेटर में बताया गया है कि मेयर के द्वारा समय समय पर पार्टी की गतिविधियों एवं रीति – नीति से इतर कार्य किये जा रहे है। जिसके चलते पार्टी से रुड़की मेयर गौरव गोयल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
————————————-
निष्कासित करने के कारण…
1• आपके व नगर निगम रूड़की में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के मध्य विवाद
2• सम्पत्ति नवीनकरण में मांगे गयी 25 लाख रूपये की रिश्वत का प्रकरण एवं पुलिस जाँच विचाराधीन।
3• विधायकगणो द्वारा घोषित कराई गई माननीय मुख्यमंत्री घोषणा में बाधा डालना।
4• आपके द्वारा निर्धारित समय 2 माह में रूड़की नगर निगम की बैठक आहुत न कर रूड़की शहर का विकास बाधित करना।
5• भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तथा प्रदेश संगठन के लिए बयानबाजी करना तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए मनगढंत आरोप लगाना। इस प्रकार की अनेक पार्टी विरोधी गतिविधियों में सलिप्त रहने के कारण पार्टी की छवि धूमिल हुयी है, और साथ ही पार्टी की साख को भी क्षति पहुॅची है। इसलिए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!