हरिद्वार

“नियमों को ठेंगा दिखा ‘रोमियो लेन’ बार में रातभर छलकते जाम! देर रात तक तेज म्यूजिक और शराबखोरी से लोगों में गुस्सा, जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर उठे सवाल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: दिल्ली हाईवे स्थित ‘रोमियो लेन’ बार में नियम-कायदों की खुलेआम अनदेखी ने सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तय समय सीमा के बाद भी देर रात तक शराब परोसने और तेज आवाज में गाने बजने से आसपास के लोग परेशान हैं, जबकि जिम्मेदार महकमे खामोश नजर आ रहे हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार रात 11 बजे के बाद भी बार में गतिविधियां जारी रहती हैं, जो आबकारी नियमों के विपरीत है। देर रात तक गूंजते तेज संगीत से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। पास स्थित शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भी पढ़ाई में बाधा की बात कही है।नवरात्रि की पूर्व संध्या पर भी बार में देर रात तक मांस और मदिरा परोसे जाने की चर्चा रही, जिससे लोगों में नाराजगी है। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि एक व्यक्ति खुद को प्रभावशाली बताते हुए बार को संरक्षण मिलने का दावा कर रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इस तरह की बातें पूरे मामले को और गंभीर बना रही हैं।आबकारी विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला आगे चलकर कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है। देखने वाली बात है कि पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग नियमों का पालन करने में किस हद तक कामयाब हो पता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!