उत्तराखंडहरिद्वार

छात्रों के शैक्षिक उन्नयन में सक्रिय भूमिका निभाएगा सार्थक, अगले महीने भव्य कार्यक्रम में फिर मिलेंगे पुरातन छात्र..

एसएमजेएन पीजी कॉलेज के पुरातन छात्रों की बैठक में हुआ विचार विमर्श, जल्द ही ट्रस्ट रजिस्टर्ड कराने की तैयारी, ओमप्रकाश जमदग्नि अध्यक्ष, अरविंद शर्मा महासचिव..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: एसएमजेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार के पुरातन छात्रों की संस्था सार्थक की एक आवश्यक बैठक रविवार शाम होटल पार्क ग्रांड हरिद्वार में संपन्न हुई। जिसमें ट्रस्ट के गठन को लेकर विचार-विमर्श करते हुए संस्था का खाका तैयार किया गया। नई कार्यकारिणी पर सर्वसम्मति से मुहर लगाते हुए ट्रस्ट के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। रजिस्ट्रेशन के बाद संभवत: फरवरी माह में पुरातन छात्रों के मिलन का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा।

फाइल फोटो

बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तम सिंह चौहान ने ट्रस्ट का ड्राफ्ट प्रस्तुत किया। जिसे कॉलेज के शिक्षक व पुरातन छात्र डा. शिवकुमार चौहान ने पढ़कर सुनाया। अध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, महासचिव अरविंद शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष अतुल मगन व प्रमोद शर्मा, सचिव नीरज गुप्ता एडवोकेट, राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल और पदेन सदस्य डा. संजय माहेश्वरी ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिन्हें ट्रस्ट के संविधान में शामिल किया गया। सार्थक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि ट्रस्ट के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी कर ली जाएगी। सभी सदस्यों ने अगला कार्यक्रम फरवरी के दूसरे सप्ताह में आयोजित कराने पर भी सहमति जताई। अध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने बताया कि सार्थक आने वाले दिनों में एसएमजेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार के पुरातन छात्रों को एक दूसरे से जोड़ने के साथ ही वर्तमान छात्रों के हितों को लेकर भी सक्रिय रूप से कार्य करेगी। महासचिव अरविंद शर्मा एडवोकेट ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द पूरी होने के बाद कार्यक्रम की तारीख तय कर दी जाएगी। भव्यता में चार चांद लगाने के लिए कार्यक्रम में अधिक से अधिक पुरातन छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा।
—————————————-
यह है सार्थक की नई कार्यकारिणी…….
1. ओमप्रकाश जमदग्नि (अध्यक्ष)
2. उत्तम सिंह चौहान एडवाेकेट (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
3. अतुल मगन (उपाध्यक्ष)
4. प्रमोद शर्मा (उपाध्यक्ष)
5. अरविंद शर्मा एडवोकेट (महासचिव)
6. नीरज गुप्ता एडवोकेट (सचिव)
7. राजीव कुमार शर्मा (सचिव)
8. मनोज अग्रवाल (कोषाध्यक्ष)
9. अतुल जिंदल (आय-व्यय निरीक्षक)
10. डा. शिव कुमार चौहान (संगठन मंत्री)
11. मेहताब आलम (जनसंपर्क व प्रेस मंत्री)
12. डा. सुनील कुमार बत्रा प्राचार्य (निदेशक पदेन)
13. डा. संजय माहेश्वरी (डीन छात्र कल्याण)
14. डा. अजय पाठक (सदस्य)
15. विजय भंडारी (सदस्य)
16. आदेश त्यागी (सदस्य)
17. सुनील पांडेय (सदस्य)
18. राजेश शर्मा (सदस्य)
19. नीरज कुमार “कुमार’ (सदस्य)
20. नितिन गौतम (सदस्य)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!