बाढ़ पीड़ितों के लिए फरिश्ता बने एसडीआरएफ के जवान, कमांडेंट ने किया सम्मानित..
प्रदेश ही नहीं देश भर में बज रहा उत्तराखंड एसडीआरएफ़ का डंका..

पंच👊नामा-ब्यूरो
ऋषिकेश: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालातों से निपटने में उत्तराखंड एसडीआरएफ ने मुख्य भूमिका निभाई है, यही वजह है कि आपदा प्रबंधन के मामले में एसडीआरएफ का डंका प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में बजा है। कमांडेंट मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में एसडीआरएफ ने हाल ही में मानसून के दौरान संपन्न हुए कांवड़ मेले में भी सराहनीय कार्य किए है।
उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले जवानों की हौसला अफजाई के लिए कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने दर्जनभर से ज्यादा पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
एसडीआरएफ के द्वारा बेहतर कार्य करने पर कई राज्यों की ओर से प्रशस्ति पत्र भी जारी किए गए हैं।
————————————-
“सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी…..
1. निरीक्षक श्री कवीन्द्र सजवाण
2. अपर उप निरीक्षक दीपक मेहता
3. मुख्य आरक्षी आशिक अली
4. मुख्य आरक्षी किशोर कुमार
5. मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी
6. मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह
7. आरक्षी प्रकाश मेहता
8. आरक्षी मातबर सिंह
9. आरक्षी रविन्द्र सिंह,
10. आरक्षी सागर चन्द्र
11. आरक्षी चंदन बिष्ट
12. आरक्षी सुमित नेगी
13. आरक्षी सुमित तोमर
14. आरक्षी शिवम सिंह आदि शामिल रहे।