अपराधहरिद्वार

बिनारसी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस कड़ा एक्शन, युवती से रिश्तों के शक ने ली दो जानें, दोनों पक्षों के 11 आरोपी सलाखों के पीछे..

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख़्त निर्देश पर पुलिस ने कसा शिकंजा, अवैध तमंचा भी बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: रविदास जयंती की शोभायात्रा के बाद शांत दिख रहा ग्राम बिनारासी कुछ ही घंटों में खून-खराबे का गवाह बन गया। युवती से संबंधों के शक ने ऐसी चिंगारी भड़काई कि एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते गांव में दो हत्याओं, आगजनी और तोड़फोड़ से सनसनी फैल गई। अब इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख़्त निर्देश पर कार्रवाई….
घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तुरंत सख़्त रुख अपनाया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई, लापरवाही बरतने वाले कुछ पुलिस कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई और विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों को जल्द से जल्द कानून के कठघरे में खड़ा करने के निर्देश दिए गए।क्या था पूरा मामला…..
बीती 1 फरवरी को शाम करीब 5 बजे, पुरानी रंजिश और युवती से संबंधों के शक को लेकर आरोपित विशाल ने अपने परिजनों व साथियों के साथ मिलकर गांव के ही युवक आनंद को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्या से आक्रोशित आनंद पक्ष के लोगों ने जवाबी कार्रवाई में विशाल के चाचा मांगेराम की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद विशाल पक्ष के घरों में आगजनी व तोड़फोड़ कर गांव की शांति भंग कर दी गई।दो मुकदमे, दोनों पक्ष सलाखों के पीछे……
मृतक मांगेराम के पुत्र जोनी की तहरीर पर और मृतक आनंद के पिता लक्ष्मीचंद की तहरीर पर थाना भगवानपुर में अलग-अलग मुकदमें किए गए। गठित पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों से दोनों मुकदमों से संबंधित कुल 11 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी विशाल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया।हत्या का कारण…..
जांच में सामने आया कि आरोपी विशाल को शक था कि मृतक आनंद के उसकी बहन से संबंध हैं। इसी शक ने विवाद को खूनी रूप दे दिया, जिसमें पहले आनंद की गोली मारकर हत्या की गई और फिर बदले में मांगेराम की पीट-पीटकर जान ले ली गई।गिरफ्तार आरोपितों का विवरण…..
1:- हुस्नलाल पुत्र अतर सिंह
2:- अक्षय पुत्र पप्पू
3:- सुनील पुत्र पदम
4:- भूपेन्द्र पुत्र रामपाल
5:- टिकू पुत्र समय सिंह (33 वर्ष)
6:- रोहित पुत्र पदम (29 वर्ष)
7:- असकेन्द्र पुत्र रामपाल (37 वर्ष)
8:- अवनेश उर्फ हनुमान पुत्र 9:- गिरधारी लाल (38 वर्ष)
समस्त निवासी ग्राम बिनारासी, जनपद हरिद्वार1:- विशाल पुत्र शेर सिंह (21 वर्ष)
2:- हिमांशु पुत्र तराचंद (20 वर्ष)
3:- निखिल पुत्र टीटू (23 वर्ष)
समस्त निवासी ग्राम बिनारासी, जनपद हरिद्वार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!