राजनीतिहरिद्वार

शादाब आलम की मेहनत ला रही रंग, गोस्वामी समाज भी आया संग..

खुले समर्थन का आश्वासन, आप की नीतियों से प्रभावित..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-पिरान कलियर: 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड प्रदेश पूरी तरह से रंग चुका है। कांग्रेस-भाजपा के साथ-साथ प्रदेश में पहली बार आम आदमी पार्टी ने भी मजबूत तरीके से अपनी एंट्री की है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश-भर की अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों को उतार दिया है और चुनावी समीकरण बनाने में जुट गई है। कई सीटों पर आप निर्णायक भूमिका में भी दिखाई पड़ रही है। पिरान कलियर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने ई. शादाब आलम को बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा है। इससे पूर्व शादाब आलम विधानसभा प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे। शादाब आलम लगातार अपनी चुनावी जमीन को तैयार कर रहे है और क्षेत्र का माहौल पार्टी के पक्ष में करने के लिए पुरजोर तरीके से मेहनत में लगे है। यही वजह है कि आय दिन क्षेत्र के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे है। आज दौलतपुर गाँव के सैकड़ो लोगो ने शादाब आलम के हाथों आप की सदस्यता ली, और पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। आप प्रत्याशी शादाब आलम ने बताया दौलतपुर गाँव के गोस्वामी (गिरी) समाज के लोग उनके कार्यालय पहुँचे और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ली। तमाम नए साथियों ने शादाब आलम को जीत का आश्वासन देते हुए खुलेतौर पर समर्थन देने की बात भी कही। पार्टी की सदस्यता हासिल करने वाले लोगो ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश को कांग्रेस-भाजपा ने मिलकर ठगा है। बारी-बारी से योजनाबद्ध तरीके से जनता के साथ छल किया गया है, लेकिन इस बार जनता कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जान चुकी है, इसलिए जनता ने आप पार्टी को विकल्प मानते हुए उसपर विश्वास जताया है। प्रदेश में दिल्ली मॉडल पर काम हो, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मिले, और ये सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। वही शादाब आलम ने भी सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हुए उनके सपनो को साकार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मनोज गिरी, अंकित गिरी, सचिन गिरी, सतीश उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, रवि उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, राहुल कुमार, अनुज कुमार आदि ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!