
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पिछले दिनों पदोन्नत होने वाले राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को शासन ने नई तैनाती दी है। जल्द ही पुलिस अधिकारियों की एक बड़ी सूची बनने की बात भी सामने आ रही है।
सूची के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी को उप सेनानायक आईआरबी प्रथम, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी राजन सिंह को उप सेनानायक आईआरबी द्वितीय, मंडलाधिकारी हरिद्वार जोधराम जोशी को अपर पुलिस अधीक्षक अधिसूचना मुख्यालय, मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात राकेश देवली को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

विजेंद्र दत्त डोभाल को 40वीं वाहिनी पीएसी से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, पुलिस मुख्यालय से चक्रधर अंथवाल को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, सीओ सिटी हरिद्वार शेखर सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, 31वीं वाहिनी पीएसी से कमला बिष्ट को अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर हल्द्वानी और अपर पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर अभय प्रताप सिंह को एसपी क्राइम व यातायात उधमसिंहनगर का दायित्व दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही कुछ और अधिकारियों की तबादला सूची जारी होनी है। जिसमें कई जिलों के पुलिस कप्तान तक शामिल हैं। उनके नामों पर मंथन चल रहा है।