
जगदीश शर्मा “देशप्रेमी
पंच👊नामा-रुड़की: दर्जनभर से ज्यादा महिलाओं को मिलिट्री एरिया में घुसने पर मिल्ट्री के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया जिसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई मौके पर पहुँचे मिलिट्री के अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेते हुए महिलाओं को रुड़की पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भंगेड़ी के रास्ते मे मिल्ट्री एरिया पड़ता है, जहा गाँव की कुछ महिलाएं घांस काटने के लिए मिलिट्री एरिया में घुस गई और घांस काटने लगी। इसी दौरान मिलिट्री के जवानों की नजर उनपर पड़ गई, और उन्होंने महिलाओं को पकड़ लिया। जिसके बाद सूचना आलाअधिकारियों को दी गई। सूत्र बताते है कि अधिकारी महिलाओं को रुड़की सिविल लाइन पुलिस के सुपुर्द कर गए। सूत्रों ने बताया 18 महिलाओं को पकड़ा गया है जो फिलहाल पुलिस की सुपुर्दगी में है। बताया ये भी गया है कि अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर नही दी गई है।